Indian Railways News => Topic started by irmafia on Jun 09, 2013 - 09:31:23 AM


Title - अब हफ्ते में दो दिन चलेगी राजधानी एक्सप्रेस
Posted by : irmafia on Jun 09, 2013 - 09:31:23 AM

पलामू होकर दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो बार चलेगी। सब कुछ सामान्य रहा तो यह ट्रेन आगामी 25 जून को बरकाकाना-सोननगर रेलखंड से गुजरना शुरू कर देगी। इसमें अत्याधुनिक कोच लगे रहेंगे। साथ ही कैटरिंग की व्यवस्था दूसरे ट्रेनों से बेहतर रहेगी। यह जानकारी फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरूण अग्रवाल ने शनिवार को दी। बताया कि इसके बीच कोचिंग प्रभागके मुख्य नियंत्रक जीवन शर्मा ने फेरा बढ़ाए जाने की खबर की पुष्टि की है। नए कोच में साफ-सफाई का पूरा ध्यान दिया गया है। इसके किसी स्टेशन पर रुकते ही शौचालय के दरवाजे स्वत: लॉक हो जाएंगे। ट्रेन के 30 किलोमीटर की गति पकड़ने के बाद ही दरवाजे का लॉक खुलेगा। रांची से नई दिल्ली के लिए 12453 अप मंगलवार व शनिवार तथा दिल्ली से रांची के लिए 12454 राजधानी एक्सप्रेस सोमवार व गुरूवार को खुलेगी। एसी थ्री टायर में कुल 72 सीट होंगे। मालूम हो कि राजधानी एक्सप्रेस का फेरा बढ़ाए जाने की घोषणा गत रेल बजट में की गई थी। बताया जाता है कि नए कोच उपलब्ध नहीं होने के कारण इस घोषणा पर अमल नहीं हो सका था। इधर गरीब रथ के लिए भी नए कोच मंगाए जा रहे हैं। इसके बाद यह ट्रेन सप्ताह में तीन मर्तबा इधर से गुजर सकेगी।